फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati counter attacks pm modi on sp bsp friendship statement

बसपा-सपा की मिलीभगत बताकर मोदी उड़वा रहे अपना मजाक: मायावती

Wed, 26 Oct 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Oct 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
mayawati counter attacks pm modi on sp bsp friendship statement
मायावती - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया है। मायावती ने एक बयान जारी करके कहा क‌ि बसपा-सपा को मिला हुआ बताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अपना मजाक उड़वाया है।
विज्ञापन


मायावती ने कहा, यूपी में विधानसभा चुनाव की तिथि अभी तक घोषित नहीं हुई लेकिन नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी भाजपा की तरह झूठी बातें फैलानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा क‌ि वह ऐसी गलत बयानबाजी कर रहे हैं जो देश के लोगों के गले के नीचे उतरने वाली नहीं हैं। बता दें क‌ि बीते दिनों महोबा में हुई रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि बसपा और सपा में मिली-भगत है। इसी बात को लेकर मायावती ने उनको घेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने कहा, 2 जून 1995 में लखनऊ के स्टेट गेस्ट हाऊस में सपा ने उन पर जो जानलेवा हमला करवाया था उसके बाद तो सपा को कभी माफ ‌नहीं किया जा सकता। बसपा सुप्रीमो ने कहा क‌ि उसके बाद से बसपा ने सपा से कभी कोई सियासी मेल-जोल नहीं रखा।


उन्होंने कहा क‌ि 21 साल बीएसपी ने सपा के हर गलत काम की खिलाफत ही की है और इस चीज में कभी चुनावी फायदे-नुकसान की फिक्र नहीं की है।

मायावती ने कहा क‌ि बिहार के गठबंधन से लेकर दंगों और साम्प्रदायिकता की राजनीति तक जनता ने सपा और भाजपा की ‌मिलीभगत देखी है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का ये बयान उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ करता है। मायावती ने कहा क‌ि प्रधानमंत्री का ये बयान पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed