{"_id":"635e25d2392bcd5909221af6","slug":"mayawati-comments-on-ucc-issue-raised-by-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati: समान नागरिक संहिता को लेकर मायावती ने पहली बार दिया बयान, गुजरात चुनाव को लेकर किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayawati: समान नागरिक संहिता को लेकर मायावती ने पहली बार दिया बयान, गुजरात चुनाव को लेकर किया दावा
Sun, 30 Oct 2022 01:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:22 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जवाब देने के बाद भी भाजपा द्वारा गुजरात चुनाव में समान नागरिक संहिता का मुद्दा उठाना बताता है कि भाजपा वहां मुश्किल में हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को ट्वीट कर पहली बार समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी में अन्य राज्यों में भी रोजगार वह विकास की बजाय भाजपा द्वारा विवादित एवं विभाजनकारी मुद्दों की तरह समान नागरिक संहिता को चुनावी मुद्दा बनाना खास नहीं किंतु गुजरात में इसको चुनावी मुद्दा बनाने से इस चर्चा को बल मिलता है कि वहां भाजपा की हालत वास्तव में ठीक नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के मामले पर कोई निर्णय अभी न किया जाए क्योंकि इसे वह 22वें लॉ कमीशन को सौंपेंगे। बावजूद इसके गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐसा क्या होने जा रहा है जिससे भाजपा उम्मीद विचलित होकर झुक रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - वित्त वर्ष के पहले चार माह में यूपी के निर्यात में रिकॉर्ड 32 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस में प्रांतीय अध्यक्षों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां, देखें- किसे कहां की मिली कमान
मायावती ने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए जनता की नजर से अज्ञात स्रोतों से प्राप्त धन का इस्तेमाल कितना उचित है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि गुजरात और हिमाचल विधानसभा आम चुनाव से पहले चुनावी बांड की गुप्त फंडिंग के जरिए 545 करोड़ रुपए दिए गए हैं। यह धन कहां जा रहा है।