फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati comments on Rahul gandhi speech given in USA.

Mayawati: मायावती बोलीं- राहुल गांधी का बयान कड़वी सच्चाई, इसके लिए कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दोषी

Fri, 02 Jun 2023 03:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 Jun 2023 03:40 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका में दलितों व मुस्लिमों की दशा पर दिए गए बयान पर टिप्पणी की है और इसके लिए कांग्रेस-भाजपा दोनों को दोषी ठहराया है।

विज्ञापन
Mayawati comments on Rahul gandhi speech given in USA.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि देश में दलित व मुस्लिम समाज के लोगों की दयनीय दशा एक कड़वी सच्चाई है और इसके लिए कांग्रेस, भाजपा व अन्य पार्टियां सभी दोषी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष द्वारा अमेरिकी दौरे में भारत के करोड़ों दलितों व मुस्लिम समाज की दयनीय दशा एवं उनके जान-माल, मजहब की असुरक्षा आदि के बारे में दिया गया बयान ऐसी कड़वी सच्चाई है जिसके लिए केन्द्र में कांग्रेस, बीजेपी व अन्य पार्टियों की रही सरकारें पूर्ण रूप से दोषी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को झटका, अयोध्या में रैली के लिए प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जेपी नड्डा आगरा से करेंगे लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज, कार्यकर्ताओं को कल देंगे जीत का मंत्र


देश में यूपी सहित अन्य राज्यों में कांग्रेस की सरकार हो या बीजेपी अथवा सपा की, बहुसंख्यक बहुजन समाज के गरीबों व वंचितों पर हर स्तर पर अन्याय-अत्याचार व शोषण आम बात है जबकि यूपी में केवल बीएसपी की रही सरकार में कानून द्वारा कानून का राज स्थापित करके सबके साथ न्याय किया गया।



राजनीतिक व चुनावी स्वार्थ हेतु अनवरत व अनगिनत सांप्रदायिक दंगों व जातिवादी घटनाओं के काले अध्यायों से इतिहास भरा है, जिसके लिए आरोप-प्रत्यारोप होते हैं, किन्तु इन कारणों से इन वर्गों के लोग अपना हितैषी संविधान होने के बावजूद लगातार शोषित-पीड़ित व लाचार हैं।

 
 
 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा पर हैं। जहां उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की है। इसे लेकर देश में वह लगातार भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed