फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati comments on President's speech in Joint session of Parliament.

मायावती ने राष्ट्रपति के भाषण को बताया हवाहवाई, आर्थिक सर्वे को लेकर भी केंद्र पर उठाए सवाल

Fri, 31 Jan 2020 07:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 31 Jan 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Mayawati comments on President's speech in Joint session of Parliament.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने संयुक्त संसद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिए गए अभिभाषण को हवा-हवाई करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण सरकारी लेखा-जोखा होता है और आज संयुक्त संसद के समक्ष इनके अभिभाषण में देश व जनहित को लेकर जो भी बातें कही गयी हैं वे हवा-हवाई ज्यादा हैं तथा जमीनी हकीकत में बहुत कम हैं। यह किसी से छिपा नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे ट्वीट किया कि आज केन्द्र सरकार द्वारा पेश की गई आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट देश की जनता को निराश करने वाली है।

मायावती ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों व कार्यकलापों के कारण बढ़ती गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी से प्रति व्यक्ति/परिवार आय लगातार कम होती जा रही है फिर भी भाजपा सरकार लोगों को हसीन सपने दिखा रही है। आज संसद में पेश आर्थिक सर्वे इसका ताज़ा प्रमाण है।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed