आंबेडकर का नाम जपना ही काफी नहीं बल्कि संविधान की मंशा से करना होगा काम: मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान दिवस के मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिर्फ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का नाम जपते रहने से ही काम नहीं चलेगा बल्कि केंद्र व राज्य की सरकारों को संविधान की मंशा के अनुरूप काम करना पड़ेगा।
उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि संविधान से ऐसा ही छल कांग्रेस ने भी किया था। राज्य व केंद्र सरकारों को चाहिए कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनकल्याण के लिए कार्य करें।
संविधान दिवस पर संविधान शिल्पी बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर का केवल नाम जपते रहने से काम नहीं चलेगा क्योंकि यही छल कांग्रेस भी करती रही है बल्कि केन्द्र व राज्य सरकारों को संविधान की जनहिताय/जनकल्याण की सही मंशा के हिसाब से पूरी निष्ठा/ईमानदारी से काम करना होगा यही मेरी सलाह है।
— Mayawati (@Mayawati) November 26, 2019
इसके अलावा, उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर बसपा को लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर बसपा के पदाधिकारी आकाश आनंद और आनंद कुमार के नाम से गलत, तथ्यहीन व भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं, जिससे लोग सावधान रहें। पार्टी के नाम पर सोशल मीडिया में इनकी कोई भी आईडी व अकाउंट नहीं है।
लोकसभा चुनाव के दौरान श्री आकाश आनन्द और अब श्री आनन्द कुमार के नाम पर भी आयेदिन सोशल मीडिया में अनेकों प्रकार की गलत, तथ्यहीन व भ्रामक बातें प्रचारित की जा रही हैं जिससे बीएसपी के लोग सावधान रहें जबकि पार्टी के नाम पर इनका सोशल मीडिया में कोई भी आईडी/एकाउण्ट नहीं है।
— Mayawati (@Mayawati) November 26, 2019