{"_id":"5d1de48d8ebc3e3c823c1fe9","slug":"mayawati-comments-about-development-under-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में गंभीर होती जा रही गरीबों व बेरोजगारों की समस्याएं: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में गंभीर होती जा रही गरीबों व बेरोजगारों की समस्याएं: मायावती
Thu, 04 Jul 2019 05:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Jul 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश के 130 करोड़ गरीबों, मजदूरों, किसानों व बेरोजगारों की समस्याएं हर रोज गंभीर होती जा रही हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केवल कागजी दावों से देश की जनता का कल्याण कैसे संभव है? उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि लोगों को हसीन सपने दिखाना परन्तु उस हिसाब से काम नहीं करना व भावनाएं भड़काकर राजनीतिक रोटी सेंकना भाजपा की विशेषता रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आज पेश आर्थिक सर्वेक्षण भी प्रमाणित करता है कि गरीबी, बेरोजगारी, किसान आत्महत्या आदि की गंभीर समस्याओं के मामले में यह सरकार उदासीन व लापरवाह रही है।
विज्ञापन