{"_id":"5c0ea974bdec22417c729337","slug":"mayawati-blame-bjp-govt-for-resignation-of-rbi-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम जनता ही नहीं देश की संवैधानिक संस्थाएं भी बीजेपी सरकार की नीतियों से परेशान : मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम जनता ही नहीं देश की संवैधानिक संस्थाएं भी बीजेपी सरकार की नीतियों से परेशान : मायावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : ANI
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफा दिए जाने को आश्चर्यचकित करने वाला फैसला बताया है।
विज्ञापन
मायावती ने एक बयान में कहा है कि पटेल के इस्तीफे का फैसला यह साबित करता है कि केंद्र की बीजेपी सरकार की आर्थिक नीति से केवल देश की आम जनता में ही नहीं बल्कि हर संवैधानिक व स्वायत्त संस्था में भी काफी असंतोष व आक्रोश है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि केंद्र के नोटबंदी व जीएसटी जैसे फैसलों तथा सरकारी बैंकों पर धन्नासेठों को धन मुहैया कराने की नीतियों से कोई भी संस्था सहमत नहीं रही है। इसीलिये विभिन्न संस्थाओं के प्रमुख एक-एक कर सरकार से अलग होते जा रहे हैं। यह केन्द्र सरकार की गलत नीतियों व अहंकारी कार्यप्रणाली को करारा जवाब है।
विज्ञापन