{"_id":"593bc1a44f1c1b6c519c9ae2","slug":"mayawati-attacks-on-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम नहीं लोकप्रियता बटोरने के लिए दिखावा कर रही है भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम नहीं लोकप्रियता बटोरने के लिए दिखावा कर रही है भाजपा सरकार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Jun 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती पार्टी नेताओं की बैठक के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर बरसीं। मायावती ने कहा, भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार किसानों, बेरोजगारों, मजदूरों, गरीबों और बेसहारा लोगों की अनदेखी कर रही है और सरकार का सारा धन और समय सस्ती लोकप्रियता बटोरने और दिखावा करने में जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यही वजह है कि बीजेपी नेताओं का अंहकारी, जातिवादी और साम्प्रदायिक रवैया जारी है जिसके चलते अपराध बोल रहा है और अस्पताल, थानों और सफाई का बुरा हाल है।
मायावती ने कहा, यूपी में जो थोड़ा सा कर्ज माफ करने की घोषणा की थी उस पर अमल नहीं किया गया।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी नेताओं के खोखले वादे अभी भी जारी हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी शासित राज्यों में किसान की अनदेखी हो रही है। मायावती ने कहा कि सरकार का रवैया अगर शुरू से ही न्यायपूर्ण होता तो सहारनपुर के शब्बीरपुर का मामला इतना तूल कभी नहीं पकड़ता।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि ऐसे हालात में अपनी पार्टी के किसी भी वर्ग के लोग अगर जुल्म और ज्यादती का शिकार हों तो उनकी मदद के लिए तुरंत जाएं। साथ ही मायावती ने किसी भी तरह का धरना-प्रदर्शन न करने की हिदायत दी।