{"_id":"6214727f5477c220b21a8356","slug":"mayawati-asks-suggestions-for-remaining-four-phases-of-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: बसपा बचे चरणों के लिए तलाश रही फॉर्मूला, मायावती ने कोऑर्डिनेटरों से मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: बसपा बचे चरणों के लिए तलाश रही फॉर्मूला, मायावती ने कोऑर्डिनेटरों से मांगे सुझाव
Tue, 22 Feb 2022 10:49 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:49 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी कोऑर्डिनेटरों से चुनाव के तीन चरणों का फीडबैक लिया और बाकी बचे चरणों के लिए सुझाव मांगे।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा पिछले तीन चरणों में हुए चुनावों पर मंथन कर अब आगे के चरणों के लिए फॉर्मूला तलाश रही है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सभी कोआर्डिनेटरों से पिछले चरणों का गणित पूछा है और अगले चार चरणों के लिए सुझाव भी मांगे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, बसपा इस बार भी सोशल इंजीनियरिंग के फॉर्मूले पर चुनाव मैदान में है और उसी दिशा में ज्यादा ताकत लगा रही है। इस बाबत मायावती ने सभी कोऑर्डिनेटरों से खास तौर से यही पूछा है कि अब तक के चरणों का क्या असर आ रहा है?
विज्ञापन
इन चरणों में सोशल इंजीनियरिंग कितनी प्रभावी रही है। हालांकि कोआर्डिनेटर तो पार्टी को मजबूत बता रहे हैं, पर बसपा हाईकमान ने उनके तथ्यों को पूरे तर्क के साथ परखने के लिए टीम लगाई है। यह भी कहा कि जो सुझाव कोआर्डिनेटर दे रहे हैं, उन पर भी विचार किया जाए कि उनके सुझाव अगले चरण में कितने और किस तरह से प्रभावी हो सकते हैं।
विज्ञापन
नजदीकी सीटों पर पैनी नजर
बसपा खास तौर से उन सीटों पर पैनी नजर रख रही है, जहां वह नजदीकी मुकाबलों में हारी थी। इन चरणों में वहां अलग से टीमें लगाई गई हैं। इसकी मॉनिटरिंग खुद बसपा सुप्रीमो कर रही हैं। साथ ही जो सीटें नजदीकी अंतर से जीती थीं, वहां भी नजर रखी जा रही है।