{"_id":"5894dafd4f1c1b313de84f73","slug":"mayawati-ask-for-security-in-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती की मांग, केंद्रीय सुरक्षाबलों की निगरानी में ही हों चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती की मांग, केंद्रीय सुरक्षाबलों की निगरानी में ही हों चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि लखनऊ व मेरठ में जिस तरह से अपराध की संगीन घटनाएं हुई हैं, उससे साफ है कि सपा सरकार के जंगलराज की काली छाया अब भी जारी है। उन्होंने चुनाव आयोग से हर बूथ का चुनाव केंद्रीय सुरक्षाबलों की निगरानी में कराने की मांग की है।
विज्ञापन
मायावती ने यहां जारी एक बयान में कहा कि अब तक प्रदेश में जो होता रहा था वह सपा का जंगलराज था। लेकिन अब कांग्रेस ने सपा सरकार के मुखिया के दागी चेहरे को सपा-कांग्रेस गठबंधन का चेहरा बना लिया है तो अब जो कुछ संगीन अपराध प्रदेश में हो रहा है वह सपा-कांग्रेस गठबंधन का जंगलराज कहलाएगा।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में प्रदेश की आम जनता को इस गठबंधन को वोट देने के पहले दस बार सोचने की जरूरत है।
उन्होंने 2007 के चुनाव की तरह इस चुनाव में भी प्रत्येक पोलिंग बूथ की छत पर एलएमजी (लाइट मशीनगन) के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन