{"_id":"5dfdef7b8ebc3e881737257f","slug":"mayawati-appeals-to-bsp-workers-not-to-protest-on-the-streets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बसपा के लोग सड़क पर न उतरें, मेल-डाक से ज्ञापन भेजकर जताएं विरोध : मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के लोग सड़क पर न उतरें, मेल-डाक से ज्ञापन भेजकर जताएं विरोध : मायावती
Sat, 21 Dec 2019 03:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Dec 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी समर्थकों को नए नागरिकता कानून के विरोध में हिंसक विरोध प्रदर्शन करने की जगह डाक और मेल आदि से संबंधित राज्य के डीएम, सीएम व राज्यपाल को लिखित ज्ञापन भेजने को कहा है। उन्होंने लोगों से तोड़फोड़ व हिंसा न करने की अपील की है। मायावती ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए नए नागरिकता कानून व एनआरसी को जबर्दस्ती थोपने के अंदेशे में पूरे देश में जगह-जगह जनाक्रोश है। बसपा पूरी तरह इसके साथ है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि बसपा एक अनुशासित तथा संविधान व कानून-कायदों में विश्वास रखने वाली पार्टी है। बसपा दूसरी पार्टियों के लोगों की तरह सड़कों पर उतरकर हिंसा, तोड़फोड़ व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम कभी नहीं करती है। उन्होंने पार्टी समर्थकों से अपील की कि वे इस मामले में इमरजेंसी जैसे दमनकारी हालात के मद्देनजर सड़कों पर कतई न उतरें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी कई बार ट्वीट, बयान, प्रेस बयान व मीडिया वार्ता, संसद के भीतर व बाहर और राष्ट्रपति से मिलकर लिखित ज्ञापन देकर नए नागरिकता कानून का विरोध कर चुकी है।
विज्ञापन