{"_id":"5e7b11278ebc3e769666fd8f","slug":"mayawati-appeals-state-government-to-supply-essentials-to-people-on-low-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती की अपील, गरीबों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति फ्री में करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती की अपील, गरीबों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति फ्री में करे सरकार
Wed, 25 Mar 2020 01:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Mar 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राज्य की योगी सरकार से अपील की है कि सरकार गरीबों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति फ्री में या फिर कम दामों पर करें। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च की रात 21 दिनों के लिए देश में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी यहां तक कि उन्हें घर से बाहर निकलने से भी मना किया गया था।
विज्ञापन
इस संबंध में केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को भी निर्देश दिया था कि जनता को आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई उनके घर तक की जाए और आवश्यक सेवाओं को बंद न किया जाए। हालांकि पीएम मोदी की अपील के बाद भी राशन की दुकानों पर भीड़ लग गई थी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जनता को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन