फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati appealed UP government to announce relief package of troubled poor-workers in lockdown

लॉकडाउन में परेशान गरीब-मजदूरों के राहत पैकेज की घोषणा करे यूपी सरकारः मायावती

Thu, 26 Mar 2020 10:52 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 26 Mar 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mayawati appealed UP government to announce relief package of troubled poor-workers in lockdown
मायावती - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के कारण पूरे देश में लॉकडाउन से मजदूरी करने वाले लोग शहर से अपने गांव की ओर पैदल जा रहे हैं। गरीब- मजदूरों की मदद के लिए पुलिस प्रशासन भी आगे आ रहा है। वहीं सूबे के बड़े नेता भी सरकार से राहत देने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र व राज्य सरकारों से लॉकडाउन के दौरान गरीबों व मजदूरों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की मांग की है।

ट्विटर पर की अपील
मायावती ने ट्विटर पर जारी प्रतिक्र्तिया में कहा है कि 21 दिनों के लॉकडाउन वाली पाबंदियों को कड़ाई से लागू करने की वजह से देश की गरीब व मेहनतकश जनता को पेट भरने यानि उनकी रोटी-रोजी की समस्या खडी हो गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने इस समस्या को दूर करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों से राहत पैकेज घोषित करने की मांग पर तुरंत ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस देशबंदी में प्राइवेट सेक्टर को लॉकडाउन के लिए दी गई विभिन्न रिआयतों के साथ-साथ वहां काम करने वाले लोगों को महीने का वेतन दिलाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल ही चल पड़े हैं लोग
पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान होने के बाद हजारों लोग अपने गांव की ओर रूख कर रहे हैं। जिसमें बदायूं, आजमगढ़, कन्नौज, बागपत,इटावा जैसे अनेकों शहरों के काम करने वाले सैंकड़ों मील चल कर 
अपने घर पहुंच रहे हैं। साथ ही उनकी रोजी रोटी का भी सवाल खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed