फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati announces her party support for NDA candidate for Vice-Presidential election Jagdeep Dhankhar

Mayawati: मायावती का बड़ा एलान, उप-राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का करेंगी समर्थन

Thu, 04 Aug 2022 12:25 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Aug 2022 12:25 PM IST
सार

मायावती ने ट्विट करते हुए लिखा कि बीएसपी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित और अपनी मूवमेंट को भी ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है, तथा जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूं।  

विज्ञापन
Mayawati announces her party support for NDA candidate for Vice-Presidential election Jagdeep Dhankhar
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का एलान किया है। उन्होंने अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा बुधवार को की है।
विज्ञापन


मायावती ने ट्विट करते हुए लिखा कि सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक छह अगस्त को चुनाव होने जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने लिखा कि बीएसपी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित और अपनी मूवमेंट को भी ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है, तथा जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूं।  


 
वहीं, मायावती के समर्थन के एलान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बहन जी ने हमेशा से वंचित वर्ग की आवाज उठाई है और मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को सपोर्ट किया और उपराष्ट्रपति के चुनाव में जगदीप धनखड़ को सपोर्ट किया है इसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed