{"_id":"5e5789618ebc3ef3ae706609","slug":"mayawati-advice-delhi-cm-arvind-kejriwal-to-normalise-the-situation-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती की सलाह, दिल्ली के हालात सामान्य करने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती की सलाह, दिल्ली के हालात सामान्य करने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री केजरीवाल
Thu, 27 Feb 2020 02:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के हालात सामान्य करने के लिए प्रयास करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हिंसा पर राजनीतिक दल गंदी राजनीति कर रहे हैं। केंद्र सरकार को दिल्ली पुलिस को स्वतंत्र रूप से काम करने देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दूसरे राज्यों में राजनीति करने की जगह दिल्ली के हालात पर ध्यान देना चाहिए। यही बेहतर होगा। बता दें कि दिल्ली हिंसा में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
BSP Chief, Mayawati: In guise of #DelhiViolence, political parties are playing dirty politics. Centre should let police&system work freely, without any kind of interference. Delhi CM should play a major role in normalising the situation instead of doing politics in other states. pic.twitter.com/r5yd9pj56M
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) February 27, 2020
इसके पहले बुधवार को ट्वीट कर उन्होंने कहा था कि दिल्ली के कुछ इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही हिंसा, उपद्रव व आगजनी की घटनाएं अति दुखद व निंदनीय है।
केंद्र व दिल्ली की सरकार इन घटनाओं को पूरी गंभीरता से ले और इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाए और सभी लापरवाह व दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।