फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati addresses a meeting in Ambedkarnagar.

अंबेडकरनगर: मायावती बोलीं- अपने बलबूते लड़ रहे चुनाव, यूपी में फिर सरकार बनाएंगे

Sat, 19 Feb 2022 03:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Feb 2022 03:15 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि दलितों का वोट पाने के लिए कांग्रेस नाटकबाजी कर रही है। सपा-भाजपा की सरकारों में विकास नहीं हुआ है। प्रदेश में इस बार भी बसपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
Mayawati addresses a meeting in Ambedkarnagar.
अंबेडकरनगर में आयोजित मायावती की जनसभा का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को अंबेडकरनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे यूपी में बसपा अपने बलबूते चुनाव लड़ रही है। इस बार उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि गलत नीतियों की वजह से कांग्रेस देश व उत्तर प्रदेश से गायब हो गई है। कांग्रेस दलितों के वोट के खातिर किस्म-किस्म की नाटकबाजी करती रहती है।
विज्ञापन


सपा व भाजपा की सरकार में यूपी की जनता को कुछ नहीं मिला। प्रदेश में विकास एक व्यक्ति विशेष और एक समुदाय तक सीमित रह गया है। सपा सरकार में प्रदेश में सरकारी क्षेत्रों में आरक्षण खत्म कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने राम अचल राजभर, लालजी वर्मा, त्रिभुवन दत्त और राकेश पांडेय का नाम लिए बिना सभी पर पार्टी को छोटे-छोटे समूहों में बांटने का आरोप लगाया। कहा कि तीन समूहों में बंटने से पंचायत चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा इसीलिए इन सभी को पार्टी से बाहर निकालना पड़ा। उन्होंने कहा कि इनको पार्टी से निकालकर आगे होने वाले नुकसान से पार्टी को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि विरोधियों के हथकंडों से सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed