{"_id":"620cc7932154cb084316fa63","slug":"mayawati-addressed-a-rally-in-kashiram-smriti-upvan-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: मायावती ने साधा निशाना, बोलीं- भाजपा, सपा के झांसे में ना आएं, बसपा की सरकार बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: मायावती ने साधा निशाना, बोलीं- भाजपा, सपा के झांसे में ना आएं, बसपा की सरकार बनाएं
Wed, 16 Feb 2022 08:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 16 Feb 2022 08:13 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने संत रविदास जयंती के अवसर पर कहा कि ऐसे संत के नाम पर ही भदोही को नया जिला बनाया गया था पर सपा ने जातिवादी एवं राजनीतिक विद्वेष के कारण उसका नाम बदल दिया।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जनता को भाजपा और सपा के किसी भी झांसे में नहीं आना है। केवल बसपा को वोट करनी है क्योंकि पहले दो चरणों का परिणाम चौंकाने वाला आ रहा है और बसपा की ही सरकार बन रही है। मायावती बुधवार को लखनऊ मंडल के सभी जिलों के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन
मायावती ने लखनऊ के स्मृति उपवन में संत रविदास जयंती के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों की ही सरकारों में दलितों, पिछड़ों, किसानों एवं अकलियत के लोगों के खिलाफ काम किया गया। इनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया गया । सपा की सरकार में तो गुंडागर्दी चरम पर रही। दंगे- फसाद, लूटमार करने वालों का राज रहा। अखिलेश की सपा सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण के बिल को फाड़ दिया था। उसे भूलना नहीं है। उधर कहीं आरक्षण न देना पड़े, इसके लिए भाजपा नियुक्ति न कर निजी लोगों से ही काम करा रही है। यह आरक्षण विरोधी है। बसपा की सरकार बनी तो सभी अराजक तत्वों को जेल भेजा जाएगा । साथ ही केंद्र सरकार के विवादित नियमों को यूपी में लागू नहीं होने देंगे। रोजगार की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
प्रबुद्घ वर्ग के लोगों की उपेक्षा हुई
मायावती ने कहा कि जब भाजपा की सरकार आई तो लगा कि शायद सपा की खराब नीतियों एवं योजनाओं को बदला जाएगा पर भाजपा ने तो और हाल खराब किया। दलित और पिछड़े वर्ग के संतों और गुरुओं का सम्मान नहीं किया। खासतौर से प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की उपेक्षा हुई है । इसके अलावा गरीबी महंगाई बेरोजगारी के मुद्दे हावी रहे हैं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान रहा । युवाओं को रोजगार नहीं मिला। और काम की तलाश में युवाओं को दूसरे प्रदेशों में पलायन करना पड़ा। बसपा की सरकार आई तो इन सब मुद्दों पर काम होगा। सपा और आरएसएस के संकीर्ण एजेंडे पर काम करने वाली भाजपा को सत्ता में आने से हर सूरत में रोकना है ।
विज्ञापन
घोर जातिवादी कांग्रेस का हाल बुरा
मायावती ने कांग्रेस पर भी तगड़ा निशाना साधा। कहा कि केंद्र में लंबे समय तक रही कांग्रेस सरकार घोर जातिवादी और दलित विरोधी रही । बाबा साहब आंबेडकर को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित नहीं किया । न ही कांशीराम के निधन पर राष्ट्रीय शोक किया गया। मंडल कमीशन को लागू नहीं होने दिया गया। यह सब कांग्रेस की खराब नीतियां ही रही कि आज वह बुरी स्थिति में है । उसे वोट देकर बिल्कुल भी अपना वोट खराब नहीं करना है।
पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करेंगे
मायावती ने कहा कि हर वर्ग के लिए बसपा की सरकार काम करेगी। लखनऊ की सूरत बदली पर यहां और विकास होगा। मंडल के सभी जिलों में काम होगा। इतना ही नहीं, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए एक आयोग बनाया जाएगा। पुरानी पेंशन योजना को भी बहाल किया जाएगा।
सपा ने बदला संत रविदास केनाम पर रखे जिले का नाम : मायावती
संत रविदास जयंती के अवसर पर लखनऊ में बयान जारी करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का अमर संदेश देने वाले महान संत गुरु रविदास के समाज के लिए किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनका मानना था कि मानवता के समग्र विकास में जात-पात सबसे बड़ी बाधा है। संपूर्ण मानव जाति एक है। सामाजिक परिवर्तन की जो अलख उन्होंने जगाई, वह अविस्मरणीय है। कहा कि ऐसे संत के नाम पर ही भदोही को नया जिला बनाया गया था पर सपा ने जातिवादी एवं राजनीतिक विद्वेष के कारण उसका नाम बदल दिया और भाजपा ने भी आज तक उसका पुराना नाम बहाल नहीं किया। यहां तक कि उनके नाम पर होने वाले अवकाश को भी कैलेंडर से हटा दिया। यह दुखद है।