{"_id":"bf48d1d5dcf475176354e038f28d9ddf","slug":"mayavati-on-uppsc-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सपा हर जगह यादवों को ही नियुक्त करना चाहती है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सपा हर जगह यादवों को ही नियुक्त करना चाहती है'
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 28 Jul 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में त्रिस्तरीय आरक्षण व्यवस्था लागू कराने की कोशिश की निंदा करते हुए आज कहा कि अखिलेश यादव सरकार हर जगह यादव बिरादरी को ही नियुक्त करना चाहती है।
विज्ञापन
आरक्षण समर्थकों का बवाल, इलाहाबाद में तनाव
विज्ञापन
मायावती ने पत्रकारों से कहा कि न्यायालय के डर से प्रस्तावित आरक्षण व्यवस्था सरकार ने वापस ले ली है लेकिन उसकी नीयत साफ नहीं है और वह सरकारी पदों पर यादव बिरादरी के लोगों को ही बैठाना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यादव बिरादरी में भी उन लोगों को ही खास तव्वजो दी जा रही है, जो सरकार की गलत नीतियों का समर्थन कर रहे हैं और जो ऐसा नहीं कर रहे हैं, उन्हें दरकिनार कर दिया जा रहा है।
UPPCS: नई आरक्षण नीति निरस्त, रिहा होंगे छात्र
मायावती ने कहा कि यादव बिरादरी को छोड़ अन्य जातियों एवं वर्गों की घोर उपेक्षा की जा रही है और उनके अधिकारों में कटौती की जा रही है। इसी वजह से लोग आंदोलन के लिए मजबूर हैं।