{"_id":"6797eab556ed933bdf085c19","slug":"mauni-amavasya-tomorrow-earn-virtue-by-taking-bath-and-donating-lucknow-news-c-13-knp1050-1050656-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मौनी अमावस्या कल, स्नान-दान कर कमाएं पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मौनी अमावस्या कल, स्नान-दान कर कमाएं पुण्य
विज्ञापन
लखनऊ। मौनी अमावस्या 29 जनवरी को है। इस दिन गंगा स्नान, दान व पुण्य का बड़ा महत्व है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे हाेंगे। गोमती नदी के प्रतिष्ठित घाटों पर श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ेंगे और दान करेंगे।
शुभ मुहूर्त में करें स्नान
पंडित प्रशांत द्विवेदी ''पंकज'' ने बताया कि अमावस्या मंगलवार रात रात 7:10 बजे से ही शुरू हो जाएगा और बुधवार शाम 6:28 बजे तक रहेगी। ऐसे में 29 जनवरी को ही मौनी अमावस्या मनाई जाएगी। इस दिन नदियों में स्नान और दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि पश्चिमवाहिनी गंगा में स्नान से महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।
दान पुण्य से मिलेगी पितृदोष से मुक्ति
कुड़ियाघाट के पंडित अनुराग मिश्रा ने बताया कि मौनी अमावस्या के शुभ मुहूर्त में स्नान के बाद तिल, गुड़, अन्न और वस्त्र दान करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है। मौन साधना और आत्मचिंतन इस दिन की मुख्य परंपराओं में शामिल हैं।