फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maulvi sexually abused a teenager in madrasa

Lucknow News: मदरसे में मौलवी ने किया किशोर का यौन शोषण

Sun, 18 May 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 18 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Maulvi sexually abused a teenager in madrasa
मदरसे में मौलवी ने किया किशोर का यौन शोषण
लखनऊ। मड़ियांव के नौबस्ता इलाके में स्थित मदरसा दारुल उलूम खुदान में किशोर से यौन शोषण का मामला सामने आया है। किशोर मदरसे में पढ़ाई करने जाता था, वहां उसे पढ़ाने वाले मौलवी ने आपत्तिजनक हरकत की। किशोर ने माता पिता को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजन मौलवी से शिकायत करने मदरसा पहुंचे। आरोप है कि मौलवी ने साथियों को बुलाकर परिजनों पर हमला बोल दिया। मड़ियांव थाने में पॉक्सो, यौन शोषण, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से सीतापुर निवासी किशोर के पिता के मुताबिक मदरसे के मौलवी कारी अब्दुल बारी ने दो बार उनके 14 साल के बेटे के साथ अश्लीलता की। बेटे ने जब इसकी जानकारी दी तो परिजन शनिवार को मदरसे में पहुंचे। शिकायत करने पर मौलवी के साथी गौस मोहम्मद, मो. शुऐब और आठ 10 अज्ञात लोगों ने परिजनों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में किशोर के पक्ष से आए एक युवक को गंभीर चोट आई, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र का कहना है कि किशोर का मेडिकल कराया गया है। फुटेज खंगाली जाएंगी।

दहशत में है किशोर

इस घटना से किशोर काफी दहशत में है। परिजनों ने बच्चे को मदरसे से निकाल लिया है। परिजनों का आरोप है कि अगर पूरे मामले की सही से जांच की जाए तो कई खुलासे होंगे। परिजन किशोर की काउंसिलिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed