अब राजनाथ पर हमलावर हुए कल्बे जव्वाद
आसिफी मस्जिद में नमाज अदा कराने के बाद मौलाना कल्बे जव्वाद ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह और कोई नेता रिश्तेदार नहीं है जो कौम के हित में काम करे। वोट की सियासत में सभी नेता एवं दल करीबी बनाते हैं, लेकिन बाद में पूंछते तक नहीं है।
मौलाना ने प्रदेश सरकार के खिलाफ चुप्पी साधते हुए कहा कि कौम के कुछ सियासी एवं उलमा अपने निजी फायदों व सियासी फायदों के लिए कौम को बेंच रहे हैं।
उन्होंने कौम के बुजुर्ग उलमा से सामने आने की अपील करते हुए कहा कि अब चुप रहने का वक्त नहीं है। कौम की हालत को संवारने के लिए बुजुर्ग उलमा को आगे आना होगा।
मुसलमानों की अनदेखी के पीछे अमेरिका का हाथ
मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि देश एवं दुनिया में मुसलमानों के साथ हो रहे व्यवहार के पीछे अमेरिका व इजराइल का हाथ है।
आईएसआईएस को मजबूत कर रहा अमेरिका
आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन को पीछे से इजराइल व अमेरिका मजबूत कर रहा है। यह केवल इराक ही नहीं सारी दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका व इजराइल के साथ चीन का भी पूरी तरह से बायकाट किया जाना चाहिए।