{"_id":"621320445c4c1c3120626e09","slug":"maulana-kalbe-javad-appeals-to-vote-for-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: मौलाना कल्बे जवाद ने भाजपा के लिए की अपील, बोले- जो दंगे-फसाद रोक सके, उसे दें वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: मौलाना कल्बे जवाद ने भाजपा के लिए की अपील, बोले- जो दंगे-फसाद रोक सके, उसे दें वोट
Mon, 21 Feb 2022 10:46 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:46 AM IST
सार
मौलाना कल्बे जवाद ने योगी सरकार की तारीफ की है और मुसलमानों से अपील कर कहा कि जिन्होंने हमारी मदद की, उन्हें वोट करें।
विज्ञापन
मौलाना कल्बे जवाद नकवी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ शिया धर्मगुरु और इमाम-ए-जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने जनता से उस पार्टी को वोट देने की अपील की है जो दंगा-फसाद रोकने में सक्षम हो। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मौलाना जवाद ने नाम लिए बिना कहा कि मुसलमानों की सबसे बड़ी हमदर्द समझी जाने वाली पार्टी ने शिया कौम के एक शख्स को टिकट देने के बाद वापस लेकर कौम का अपमान किया है।
विज्ञापन
रविवार को वायरल हुए वीडियो में मौलाना जवाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। योगी सरकार की तारीफ करते हुए मौलाना जवाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिया कौम की काफी मदद की है। ऐसे में हमें उन्हें वोट करना चाहिए, जिसने हमारी मदद की है।
विज्ञापन
जो हमें दुख दे रहे हैं, उनसे दूर रहने की जरूरत है। जो दंगा-फसाद रोक सके, हमें उसे वोट करना चाहिए। चौथे चरण में लखनऊ में 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में उनका बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन