फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mathura violence is a big challenge for UP says UP governor.

मथुरा कांड यूपी के भविष्य के लिए एक चुनौती: राज्यपाल

Sat, 11 Jun 2016 12:04 AM IST
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mathura violence is a big challenge for UP says UP governor.
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार को मथुरा कांड पर खरी-खरी सुनाई। सत्ताधारी नेताओं समेत अफसरों की भूमिका के सवाल पर कहा, यह बेहद गंभीर मामला है। इसके तहत जो बातें सामने आ रही हैं, वे यूपी के भविष्य के लिए चुनौती हैं।

विज्ञापन


इसका इलाज करना हम सबका दायित्व है। अब जांच आयोग की जिम्मेदारी है कि वह इस मामले का विश्लेषण करे और सच सामने लाए।

राज्यपाल ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मथुरा में जो बात सामने आ रही है, वह अपने आप में गंभीर हैं।

सिर्फ मथुरा में ही नहीं, अन्य जगह भी ‌अतिक्रमण

Mathura violence is a big challenge for UP says UP governor.

राज्यपाल ने कहा, मथुरा में ही नहीं, अन्य जगह पर भी ऐसे जमीनी अतिक्रमण हुए हैं। मेरी मुख्यमंत्री से बात हुई है।

सच बाहर लाने के लिए जो आयोग बनाया गया है, उसका यह कर्तव्य है कि वह सभी आरोपों व नामों को संज्ञान में ले और सुने। फिर सही निर्णय ले, यहीं इस जांच कमेटी का दायित्व है।

सूबे में खराब कानून व्यवस्था के सवाल पर राज्यपाल ने फिर दोहराया कि मथुरा कांड इसी का उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed