फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Master mind akeel ansari surrendered in court

साजिश के तहत बेगुनाहों को जेल भेजने वाला मास्टर माइंड इस तरह पहुंचा कोर्ट

Sat, 28 Jan 2017 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Jan 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
Master mind akeel ansari surrendered in court
डेमो

बेटे की हत्या के केस की पैरवी कर रहे बुजुर्ग को फंसाने के इरादे से चार बेगुनाहों को शूटर बता जेल भेजने की साजिश के मास्टर माइंड अकील अंसारी ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


तीन थानों में दर्ज सात मुकदमों में उसकी सरगर्मी से तलाश का दावा कर रही पुलिस व क्राइम ब्रांच को भनक तक नहीं लगी। खास बात यह है कि अकील ने सआदतगंज में दर्ज मुकदमे में हाजिर होने के लिए मंगलवार को अर्जी दी। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच व पारा थाने की पुलिस से 10 जनवरी को चार युवकों को शूटर बता गिरफ्तार कराने और बेटे की हत्या के केस की पैरवी कर रहे सआदतगंज निवासी श्रवण साहू द्वारा 30 लाख की सुपारी दिए जाने की साजिश के मास्टर माइंड अकील अंसारी ने शुक्रवार सुबह एसीजेएम रीतीश सचदेवा की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक, अकील ने मंगलवार को कोर्ट में अर्जी दी थी कि सआदतगंज पुलिस द्वारा उसके घर दबिश देने के साथ तंग किया जा रहा है।

इस अर्जी पर कोर्ट ने बुधवार को सआदतगंज थाने से रिपोर्ट तलब की। सआदतगंज पुलिस ने अकील को दो मुकदमों में वांछित बताते हुए रिपोर्ट भेजी। इसमें एक मुकदमा श्रवण साहू द्वारा 13 जनवरी को दर्ज कराया गया था।
 

वकीलों के बीच टहलते हुए पहुंचा कोर्ट

Master mind akeel ansari surrendered in court
डेमो

इसमें अकील पर बलवा व धमकी का आरोप था। दूसरा मुकदमा मोहल्ला हर्षपुरम निवासी रुकसार ने 19 जनवरी को दर्ज कराया था। इसमें अकील अंसारी के साथ कांस्टेबल अनिल सिंह व लवकुश मिश्रा नामजद और 13 अन्य अज्ञात आरोपी थे।

अकील ने रुकसार द्वारा दर्ज कराए मुकदमे में आत्मसमर्पण की अर्जी दी। वहीं विवेचकों को वादी व गवाहों के कलमबंद बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। सात मुकदमों में वांछित अकील अंसारी की तीन थानों की पुलिस व क्राइम ब्रांच द्वारा सरगर्मी से तलाश का दावा किया था।

पुलिस भी मान रही थी कि आयुष की हत्या के केस में जमानत कटाकर या अन्य थानों में दर्ज मुकदमों में वह सरेंडर कर सकता है। इसके बावजूद अकील शुक्रवार सुबह कार से कोर्ट के गेट पर पहुंचा। वकीलों के बीच टहलते हुए उसने वकील के चैंबर में जाकर दस्तावेज तैयार कराए और कोर्ट में हाजिर हो गया।

 

महकमे की फजीहत कराने वाली साजिश के मास्टर माइंड अकील अंसारी की तलाश में लापरवाही का पता लगने पर डीआईजी रेंज प्रवीण कुमार ने मातहतों की जमकर क्लास ली।

उस पर दर्ज मुकदमों की तफ्तीश कर रहे सीओ बाजार खाला, सीओ चौक व सीओ महानगर को अकील के पुलिस कस्टडी रिमांड के आदेश दिए। कहा कि अकील से पूछताछ, युवकों को बंधक बनाने में इस्तेमाल फ्लैट को चिह्नित करने और मोबाइल, गाड़ी व अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed