फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   massan become tax free in up

यूपी में एक और बड़ी चर्चित फिल्म हुई टैक्स फ्री, जानिए नाम

Thu, 02 Jul 2015 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 02 Jul 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
massan become tax free in up

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को फिल्म ‘मसान’ को प्रदेश भर में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। इससे पूर्व फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप ने सीएम से मुलाकात की और उन्हें फिल्म मसान के बारे में बताया।

विज्ञापन


कहा,फ्रांस में संपन्न फिल्म महोत्सव में ‘मसान’ दो अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली भारत की एक मात्र फिल्म है। सीएम ने बताया कि राज्य सरकार ने फिल्म नीति को आकर्षक व सुविधाजनक बनाया है।
विज्ञापन


इससे प्रदेश में फिल्म निर्माण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। नई फिल्म नीति ने बड़ी संख्या में निर्माताओं को प्रदेश में फिल्में बनाने के लिए आकर्षित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में बनेगी दो फिल्म सिटी

massan become tax free in up

अखिलेश यादव ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और ट्रांस गंगा हाईटेक सिटी परियोजना उन्नाव में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।

यहां फिल्म निर्माण के लिए अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों फिल्म सिटी पर करीब 650 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। फिल्म सिटी से करीब 9000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने उत्तर प्रदेश फिल्म नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे राज्य में फिल्म बनाना काफी सुविधाजनक हो गया है। यूपी में फिल्म निर्माण की असीमित संभावनाएं हैं, तो प्रतिभाओं की भी कोई कमी नहीं है। वे भी अब राज्य में फिल्म बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed