फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Masked bullies fatally attack a young man in Amethi.

Amethi: नकाबपोश दबंगो ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हवाई फायरिंग करते हुए मौके से हुए फरार

Wed, 05 Feb 2025 10:03 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Feb 2025 10:03 AM IST
सार

अमेठी के बाजार में नकाबपोश दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Masked bullies fatally attack a young man in Amethi.
हमले में घायल हुआ युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी में बाजार से सब्जी खरीदकर घर जा रहे युवक पर मंगलवार देर रात नकाबपोश दबंगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच सड़क हुई वारदात के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े तो दबंग हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पत्नी ने थाने में तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बारामासी बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग के पास का मंगलवार रात अहिरावल गांव निवासी सुरेश यादव बाजार से सब्जी खरीदकर घर वापस जा रहा था तभी रेलवे क्रासिंग के पास पहले से मौजूद बाइक सवार दबंगो नें सुरेश पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


बीच सड़क हमला होते देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े तो दबंग हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्प्ताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर आसपास के गांव के रहने वाले तीर्थ राज यादव पुत्र बाबूलाल, प्रदीप कोरी और पवन निवासी महेशपुर समेत दो अज्ञात दबंगों पर हमले का आरोप लगाया है फिलहाल तहरीर मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed