{"_id":"68152cb6307a88960208729f","slug":"maruti-to-recruit-500-posts-for-gurugram-haryana-plant-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1185075-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गुरुग्राम, हरियाणा प्लांट के लिए 500 पदों पर भर्ती करेगी मारुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गुरुग्राम, हरियाणा प्लांट के लिए 500 पदों पर भर्ती करेगी मारुति
विज्ञापन
लखनऊ। मारुति सुजुकी की ओर से अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पांच और छह मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें कंपनी के गुरुग्राम, हरियाणा प्लांट में ट्रेनी के करीब 500 पदों पर केवल युवकों की भर्ती की जाएगी।
मेले में चयन होने पर अभ्यर्थियों को 32 हजार रुपये मासिक वेतन के अलावा लंच और मेडिकल की सुविधाएं भी मिलेंगी। आईटीआई प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि पांच को लिखित परीक्षा और छह को साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 18 से 26 वर्ष के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व आईटीआई पास अभ्यर्थी शैक्षिक दस्तावेज के साथ रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। युवतियों को किसी अन्य रोजगार मेले में अवसर दिया जाएगा।