{"_id":"52a59d1c5a1676aece0407bf377aa338","slug":"maruti-suzuki-organizes-corporate-tresure-hunt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति सुजुकी ने आयोजित किया कॉरपोरेट ट्रेजर हंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारुति सुजुकी ने आयोजित किया कॉरपोरेट ट्रेजर हंट
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 05:46 PM IST
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने शहर में रोमांचक ट्रेजर हंट रैली का आयोजन किया है।
विज्ञापन
पहले चरण में कंपनी ने जुलाई के पहले दो सप्ताह के दौरान कॉरपोरेट कर्मचारियों के लिए 11,800 से ज्यादा टेस्ट ड्राइव का आयोजन किया।
दूसरे चरण का समापन देश के 17 शहरों में एक साथ किया गया। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, हिसार, जयपुर, चेन्नई, बंगलूरू, त्रिवेंद्रम, हैदराबाद, कोलकाता, पटना, गुवाहाटी, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद शामिल हैं।
प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि राज्यमंत्री चिकित्सा व स्वास्थ्य नितिन अग्रवाल, एसपी ट्रांस गोमती हबीबुल हसन, रीजनल मैनेजर सुनील मूलचंदानी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन