फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Martyr Mangal Pandey's great-grandson visits Gopeshwar Gaoshala, shares memories

Lucknow News: शहीद मंगल पांडे के प्रपौत्र पहुंचे गोपेश्वर गोशाला, साझा कीं यादें

Thu, 10 Sep 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 10 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Martyr Mangal Pandey's great-grandson visits Gopeshwar Gaoshala, shares memories
श्री गोपेश्वर गोशाला में शहीद मंगल पांडे के प्रापौत्र संतोष पांडे का हुआ स्वागत।
मलिहाबाद। देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद मंगल पांडे के प्रपौत्र संतोष पांडे बुधवार को श्री गोपेश्वर गोशाला पहुंचे। यहां प्रबंधक उमाकांत गुप्ता, विकास पाठक के साथ अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। संतोष पांडे ने श्री गोपेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद चिंता हरण हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश, समाज और जनकल्याण की मंगलकामना की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, सनातन संस्कृति, गौ-संवर्धन और समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने अपने बाबा मंगल पांडे से जुड़ी स्वतंत्रता संग्राम की यादें भी साझा कीं। इस मौके पर अधिवक्ता रामसिंह यादव, उमाकांत गुप्ता समेत क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। (संवाद)

श्री गोपेश्वर गोशाला में शहीद मंगल पांडे के प्रापौत्र संतोष पांडे का हुआ स्वागत।

श्री गोपेश्वर गोशाला में शहीद मंगल पांडे के प्रापौत्र संतोष पांडे का हुआ स्वागत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed