{"_id":"68ae1f96fadb76ac1e07bf27","slug":"married-womans-body-found-hanging-dowry-death-alleged-lucknow-news-c-13-knp1050-1354526-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप
Wed, 27 Aug 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में रोती-बिलखतीं विवाहिता की बहन व मां।
लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर-3 निवासी विवाहिता मानसी मिश्रा (25) का शव मंगलवार सुबह 11 बजे घर के तृतीय तल में बने कमरे में फंदे से लटका मिला। पिता ने दामाद व बेटी के ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
जानकीपुरम के मिर्जापुर निवासी शिव बालक की बेटी मानसी मिश्रा की शादी पांच साल पहले ई रिक्शा चालक सूरज कुमार मिश्रा से हुई थी। वह पति व ढाई साल के बेटे कुणाल के साथ मकान के तृतीय तल में रहती थी। ससुर दरबाली लाल, सास ज्ञाना देवी, देवर मनीष व सतीश और अन्य सदस्य घर के पहले और दूसरे तल पर रहते हैं। दरोगा मुकुल आनंद ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे मानसी बेटे कुणाल को नीचे सास के पास छोड़कर चली गई। कुछ देर बाद देवर मनीष मानसी के कमरे में गया तो वह पंखे के सहारे लटकी हुई थी। ससुराल वाले उनको ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की बहन राखी ने बताया कि ससुराल वाले मानसी को घरवालों से बात नहीं करने देते थे। मृतका के पिता व मिर्जापुर, जानकीपुरम निवासी शिव बालक ने पति, ससुर, सास, देवर व देवरानी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि पति व सास को हिरासत में ले लिया गया है।