फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Married to army man trapped in honey trap, asked for confidential information

Lucknow News: हनी ट्रैप में फंसा सैन्यकर्मी से की शादी, मांगी गोपनीय जानकारी

Fri, 23 Feb 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 23 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Married to army man trapped in honey trap, asked for confidential information
लखनऊ। सेना के हवलदार ने अपनी पत्नी के खिलाफ चिनहट कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती ने प्रेम जाल में फंसाकर न सिर्फ 10 लाख रुपये हड़पे, बल्कि सेना से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा करने का दबाव भी बनाया। बाद में युवती से शादी के बाद एक दिन शक होने पर उन्होंने जब उसका मोबाइल चेक किया तो सेना से संबंधित तमाम अहम जानकारियों के साथ ही आपत्तिजनक सामग्री मिली। यह भी पता चला कि वह युवती तो पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन

बाराबंकी के कुड़ी गांव के रहने वाले सेना के हवलदार के मुताबिक छह वर्ष पहले सोशल मीडिया पर एक युवती से उनकी दोस्ती हुई थी। तब वह असम में तैनात थे। युवती ने उन्हें बताया था कि वह चिनहट के मटियारी में किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। धीरे-धीरे दोनों में मुलाकातें होने लगीं। युवती ने उनसे शादी करने की बात कही और शारीरिक संबंध भी बनाए। हवलदार का आरोप है कि युवती उनसे मोबाइल पर सेना की कार्यप्रणाली और उससे जुड़ी जानकारियां लेने की कोशिश करती थी।
विज्ञापन

2019 में उनका तबादला सिक्किम हो गया। इस बीच युवती ने उनसे कई बार में 10 लाख रुपये ले लिए। 10 लाख रुपये और मांगे तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उसने हवलदार के खिलाफ बाराबंकी के रामनगर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। बाद में समझौता होने पर युवती ने इस शर्त पर हवलदार से शादी कर ली कि वह गांव में नहीं रहेगी। इस पर हवलदार ने जानकीपुरम में उसे मकान दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह होने पर जब हवलदार ने उसका मोबाइल देखा तो उसमें सेना से संबंधित अहम जानकारी के साथ ही आपत्तिजनक सामग्री मिली। तब पता चला कि वह हनीट्रैप का शिकार हुए हैं। युवती के पास डॉक्टर का पर्चा भी मिला, जिससे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और गर्भपात करा चुकी है। वह अभी भी पहले पति के संपर्क में है।


हवलदार के मुताबिक शादी के बाद वह युवती के साथ दिल्ली गए थे। जहां वह आर्मी काॅलोनी ले चलने के लिए दबाव बनाती थी। मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी तक दे डाली। अगस्त में जब वह लखनऊ आए तो उसकी सहेली से पता चला कि वह मुंबई में है। इतना ही नहीं वह दुबई के कुछ लोगों के संपर्क में रहती है। चिनहट इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed