{"_id":"601b00848ebc3e700109bbd3","slug":"married-lady-died-six-arrested-lucknow-news-lko5630583138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद ने कहा- अस्पताल पहुंचो तुम्हारे लिए गिफ्ट है, पिता पहुंचा तो वहां मिली बेटी की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद ने कहा- अस्पताल पहुंचो तुम्हारे लिए गिफ्ट है, पिता पहुंचा तो वहां मिली बेटी की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। तालकटोरा के अशरफनगर में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में जलने से नव विवाहिता जोया खान (20) की मौत हो गई। जोया के पिता ने उसके पति समेत छह ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा संजय राय के मुताबिक, सआदतगंज के बीबीगंज निवासी मो. चांद ने अपनी बेटी जोया खान का विवाह छह माह पूर्व तालकटोरा के अशरफनगर निवासी शानू खान उर्फ शादाब से किया था। मो. चांद के मुताबिक, मंगलवार देर रात दामाद ने फोन कर उन्हें बताया कि सिविल अस्पताल पहुंचों, तुम्हारे लिए गिफ्ट रखा है। वह अस्पताल पहुंचे तो वहां बेटी की लाश मिली। बेटी का पूरा शरीर जला हुआ था।
मो. चांद के मुताबिक, शादी के बाद से कार और रुपयों की मांग को लेकर शानू और उसके परिवारीजन बेटी के साथ मारपीट करते थे। कई बार उनकी छोटी-मोटी मांगे पूरी भी कीं। कार की मांग पूरी नहीं कर पा रहा था। इस कारण वह बेटी को आए दिन पीटते थे। मंगलवार रात उन्होंने बेटी को पीटा और जला दिया। प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा के मुताबिक, चांद की तहरीर पर मृतका के पति शादाब, सास साजदा उर्फ साईदा, ससुर वसीम, ननद जूही उर्फ साकिरा व देवर आफताब समेत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।