फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   marriage and having children at right age reduce risk of breast cancer

UP: सही उम्र में शादी... और बच्चा कम करता स्तन कैंसर का खतरा, स्तनपान न कराने से रुंध जाती हैं महिलाओं की नसें

Sun, 05 Oct 2025 01:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 01:07 PM IST
सार

केजीएमयू के सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग में स्तन कैंसर पर हुए जागरुकता कार्यक्रम में प्रो. विजय कुमार ने कहा कि सही उम्र में शादी और बच्चा स्तन कैंसर का खतरा कम करता है। स्तनपान न कराने से महिलाओं की नसें रुंध जाती हैं। 

विज्ञापन
marriage and having children at right age reduce risk of breast cancer
स्तन कैंसर की समस्या। - फोटो : adobe stock

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में शनिवार को जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. विजय कुमार ने कहा कि सही उम्र में शादी और बच्चा होने से स्तन कैंसर का जोखिम कम रहता है। 

विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार ने बताया कि स्तनपान न कराने से महिलाओं की नसें रुंध जाती हैं। इससे गांठ बनने और कैंसर होने का खतरा रहता है। इसलिए सही समय पर शादी और बच्चा होना दोनों जरूरी है। विभाग के डॉ. नसीम अख्तर के मुताबिक, 30 साल तक की उम्र तक विवाह और 35 की उम्र तक बच्चे का जन्म हो जाना चाहिए। शिशु को छह माह तक स्तनपान जरूर कराना चाहिए। इस मौके पर डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. शिव राजन और डॉ. मृणालिनी मौजूद रहे।

विज्ञापन

आनुवांशिक भी हो सकता है स्तन कैंसर

डॉ. नसीम अख्तर के मुताबिक, यह भी देखा गया कि स्तन कैंसर आनुवांशिक वजह से भी होता है। करीब पांच से 10 फीसदी मामले इस तरह के होते हैं। विशेषकर उन महिलाओं को सतर्क रहना चाहिए, जिनके परिवार में किसी को 40 वर्ष से कम उम्र में कैंसर हुआ हो। ऐसी महिलाओं को साल में एक बार अपनी जांच जरूरी करानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

80 प्रतिशत गांठ सामान्य

डॉ. समीर गुप्ता ने कहा कि स्तन में पनपी 80 प्रतिशत गांठें सामान्य होती हैं, लेकिन इनकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। शर्म और झिझक छोड़कर जांच करानी चाहिए। शुरुआती अवस्था में बीमारी का पता चलने पर आसानी से इलाज संभव है। धूम्रपान, खराब दिनचर्या और मोटापा भी कैंसर का कारण बनता है। डॉ. पुनीत प्रकाश ने बताया कि असाध्य, आयुष्मान, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष से मरीजों को कैंसर का निशुल्क इलाज मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed