कांग्रेस प्रत्याशी मारुफ का टिकट कटा, फिर भी कहा- हर हाल में चुनाव लड़ूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की लखनऊ मध्य सीट से बागी हुए कांग्रेस के प्रत्याशी मारूफ खान ने कहा कि अब बैठने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर ही मैंने नामांकन किया था। मैं ही पंजे के चुनाव निशान पर चुनाव लड़ रहा हूं।
क्षेत्र की जनता यह तय करेगी कि गठबंधन का असली उम्मीदवार कौन है। जहां तक पार्टी की ओर से कार्रवाई की बात है तो हम उसका स्वागत करते हैं। फिलहाल मैं हर हाल में चुनाव लड़ूंगा।
प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को लखनऊ मध्य सीट से गठबंधन के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा के पक्ष में मारूफ खान को बैठने के आदेश दिए थे। लेकिन मारूफ खान ने चुनाव में बैठने से इनकार कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव लड़ने का एलान किया।
कैसरबाग स्थित अपने ऑफिस में मीडिया से मुखातिब मारूफ ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद व राजबब्बर के कहने पर ही उन्होंने अंतिम दिन 31 जनवरी को नामांकन किया था। तब से लगातार क्षेत्र में प्रचार कर रहा हूं।
गठबंधन की कुछ मजबूरियां रही होंगी...
मारूफ खान ने कहा गठबंधन की कुछ मजबूरियां रही होंगी जिस कारण उन्हें पार्टी की ओर से बैठने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि वह फिर से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बात कर इस निर्णय को वापस लेने की अपील करेंगे।
अलीगढ़ की कोल सीट पर कांग्रेस के विवेक बंसल व सपा के अज्जू इशहाक दोनों ने ही चुनाव लड़ा है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद तीनों ने ही जनसभाएं भी की थीं। लखनऊ में तीसरे चरण में 19 फरवरी को चुनाव होगा।
यहां पर नाम वापसी तीन फरवरी को होनी थी। ऐसे में अब किसी की भी नाम वापसी नहीं हो सकती है। इसलिए कांग्रेस ने मारूफ खान को गठबंधन के प्रत्याशी रविदास के समर्थन में चुनाव से हटने के निर्देश दिए थे।