{"_id":"689ba3119d5475a2af089d3b","slug":"markets-decorated-with-floats-to-welcome-kanha-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1336844-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कान्हा के स्वागत में झांकियों से सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कान्हा के स्वागत में झांकियों से सजे बाजार
विज्ञापन
अमीनाबाद में मंगलवार को जन्माष्टमी की खरीदारी करते लोग। -अमर उजाला
लखनऊ। लखनऊ में कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारी जोरों पर हैं…अमीनाबाद की गलियों से लेकर नरही की रौनक तक… आलमबाग, हजरतगंज, अलीगंज, कृष्णानगर, चौक… हर तरफ बस एक ही रंग... बांसुरी की मधुर तान और कान्हा के शृंगार की चमक। बाजारों में सज चुके हैं लकड़ी और लाइटों से जगमगाते झूले, पीतल के मुकुट, रंग-बिरंगी पोशाकें, माखन-मटकी, झांकियां और कृत्रिम फूलों की लड़ियां…। दाम बढ़े हैं 10 से 15 प्रतिशत, पर उत्साह में कोई कमी नहीं…हर खरीदारी में है भक्ति का भाव, हर सजावट में है श्रद्धा की चमक। इस जन्माष्टमी, लखनऊ के बाजार तैयार हैं… आपके दिल, आपकी पसंद और आपके कान्हा के स्वागत के लिए…।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नरही का बाजार इन दिनों रंग-बिरंगी रोशनी और कान्हा की मोहक झांकियों से सजा है। दुकानदार मुकेश बताते हैं कि इस बार घरों और मंदिरों की सजावट के लिए रंग-बिरंगी लाइटें, कृत्रिम फूलों की लड़ियां साथ ही बाल गोपाल की पोशाक और पगड़ी की खूब खरीदारी हो रही है। इस साल राधा-कृष्ण की जोड़ी वाले कपड़ों का ट्रेंड भी बढ़ गया है। लोग दोनों के लिए एक जैसी पोशाक लेना पसंद कर रहे हैं। इनकी कीमत 65 रुपये से शुरू हो रही है, जबकि सजावटी कपड़ों की शुरुआत 140 रुपये से है।
नरही में दुकानदार अतुल ने बताया कि इस बार सभी वस्तुओं के दामों में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। जो कपड़े पिछले साल 180 रुपये के थे, वे इस बार 200 रुपये से ऊपर बिक रहे हैं। माखन-मटकी की कीमत 120 से बढ़कर 135 रुपये, अष्टधातु के कान्हा की मूर्तियां 680 से 720 रुपये और पीतल वाली मूर्तियां 100 से बढ़कर 134 रुपये हो गई हैं। कंघा-शीशा 120 से 150 रुपये और 6 नंबर के कान्हा के कपड़े 140 रुपये में बिक रहे हैं। वहीं झूला सेट की शुरुआत 480 रुपये से हो रही है।
विज्ञापन
अमीनाबाद में शोएब की दुकान पर कान्हा के लिए खास तौर पर आकर्षक झूलों का कलेक्शन है। ये झूले 150 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की कीमत के हैं। शोएब ने बताया कि वे कई वर्षों से कन्हैया की पोशाकें और झूलों का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारे यहां लकड़ी के आकर्षक झूलाें का कलेक्शन है जिसमें रंग-बिरंगी लाइटों वाले झूले भी हैं। इसी बाजार में शादाब भी जन्माष्टमी को लेकर अपनी दुकान पर श्रीकृष्ण के लिए मुकुट से लेकर बांसुरी, झूलों और पोशाकों का कलेक्शन लाए हैं। उन्होंने बताया कि मुकुट की कीमत हमारे यहां दस रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक है।