{"_id":"5fce8dde8ebc3e01e111b40e","slug":"marcket-will-open-today-lko-city-news-lko553714786","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद का समर्थन, पर खुले रहेंगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद का समर्थन, पर खुले रहेंगे बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बंद का समर्थन, पर खुले रहेंगे बाजार
किसान आंदोलन को लेकर मंगलवार के भारत बंद का राजधानी के कई व्यापारी संगठनों ने समर्थन करते हुए सड़क पर उतरने का एलान किया है। हालांकि, इन संगठनों के बाजारों में दुकानें पूरी तरह खुलेंगी और कारोबार भी होगा।
आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सराफा व्यापारी नेता मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को कहा कि उनके संगठन के पदाधिकारी और सदस्य बंद में शामिल होंगे।
इसमें आशियाना, सरोजनीनगर, तेलीबाग, आलमबाग, बीकेटी आदि के सराफा व्यापारी भी शिरकत करेंगे। उधर, उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष त्रिवेदी ने भी अपने कारोबारियों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
वहीं, अमीनाबाद, लाटूश रोड, नजीराबाद, गुएन रोड मौलवीगंज, चारबाग, हजरतगंज, आलमबाग, चौक, ठाकुरगंज, निशातगंज, महानगर, डालीगंज भूतनाथ, पत्रकारपुरम, आलमबाग, कानपुर रोड आशियाना, एलडीए बाजार आम दिनों की तरह ही खुलेंगे और व्यापार भी होगा।
यह जानकारी लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा और लखनऊ सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष रवींद्रनाथ रस्तोगी, महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, लाटूश रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, डालीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल कुमार जैन, व्यापारी नेता जितेंद्र सिंह चौहान और अवैध व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओपी आहूजा ने दी।
...पर दुबग्गा मंडी रहेगी बंद
भारत बंद के समर्थन में हरदोई रोड स्थित दुबग्गा फल एवं सब्जी मंडी मंगलवार को बंद रहेगी। कारोबारी नेता शाहनवाज हुसैन ने यह जानकारी दी।
सुरक्षा इंतजाम कड़े, धरना-प्रदर्शन पर रोक
लखनऊ। किसान संगठनों की ओर से मंगलवार को भारत बंद के आह्वान के चलते राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने शहर सेक्टर और जोन में बांट कर निगरानी के लिए पुलिस के साथ जोनवार मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। साथ ही किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन पर रोक रहेगी। डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि बंद को देखते हुए 50 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो वायरलेस से लैस रहेंगे। शहरी क्षेत्र में पुलिस कमिश्नरेट और ग्रामीण इलाकों में जिला प्रशासन की ओर से लागू धारा 144 का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस दौरान जबरन दुकानों व प्रतिष्ठानों को बंद कराने वालों को पुलिस पकड़ेगी।
65 स्थानों पर जाम लगाएंगे किसान
लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन के टिकैत गुट से जुड़े किसान मंगलवार को जिले में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक 65 स्थानों पर जाम लगाकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान एंबुलेंस, छात्र-छात्राओं को आने-जाने की अनुमति रहेगी। दिल्ली बार्डर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा के अनुसार गोसाईगंज में दस से अधिक, मोहनलालगंज व निगोहां में पांच, शहीद पथ, चिरैय्या बाग, वृंदावन योजना सहित सात स्थानों पर जाम लगेगा। रहीमाबाद, माल, बेहटा, चिनहट, बीकेटी, देवां रोड, नौबस्ता इंदिरा नगर रोड, आईआईएम रोड, दुबग्गा रोड मछली मंडी के पास और अपट्रॉन चौराहा, मुरलीपुर, जैनाबाद में भी जाम लगेगा।
आईएमए की आज दो घंटे हड़ताल
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सदस्य मंगलवार दोपहर 12 से 2 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद 11 दिसंबर की सुबह 6 से शाम 6 बजे तक हड़ताल रहेगी। आईएमए केंद्र सरकार के आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी का अधिकार देने से आक्रोशित है। आईएमए के सचिव प्रोज़ेडी रावत ने कहा कि आयुर्वेद डॉक्टरों को सर्जरी का हक नहीं मिलना चाहिए। बताया कि मंगलवार को नर्सिंग होम, पैथोलॉजी व डायग्नोस्टिक सेंटर से जुड़े सभी डॉक्टर सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे और काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। हालांकि, ओपीडी में मरीज देखे जाएंगे।