लखनऊ। दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के दमन और महिला हिंसा व दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ शनिवार को भाकपा माले ने मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाले गए मार्च में शामिल लोगों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञानचंद्र गुप्ता को सौंपकर आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।
पार्टी के जिला प्रभारी रमेश सिंह सेंगर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। ऐपवा की नेता कमला गौतम और सरोजनी बिष्ट ने महिला हिंसा के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मार्च में ऐक्टू के जिला सचिव कुमार मधुसूदन मगन, आइसा के नेता शांतम निधि, समर, स्वाती रावत, इंसाफ मंच से मोहम्मद शकील कुरैशी, सुभाष चंद्र रावत, गुरु दयाल, राहुल रावत, दिग्विजय सिंह, अनिल कुमार, विमला, एडवोकेट अंकित राज धीमन आदि शामिल रहे।

प्रदर्शन करते भाकपा माले के कार्यकर्ता।