फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manya and Shobhit's models selected for the national exhibition

Lucknow News: मान्या व शोभित के मॉडल का राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए चयन

Thu, 16 Oct 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 16 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Manya and Shobhit's models selected for the national exhibition
राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान। स्रोत ः आयोज
लखनऊ। बंगला बाजार रोड स्थित लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट परिसर में बुधवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का समापन हुआ। विज्ञान प्रदर्शनी में राजधानी से जूनियर हाई स्कूल शीतला पुरवा के छात्र शोभित राज का मॉडल (गेहूं धोने की मशीन) और सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की छात्रा मान्या श्रीवास्तव का मॉडल (ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए सुविधाजनक सीढ़ी) को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली वार्षिक प्रदर्शनी व परियोजना प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल ने बताया कि बुधवार को हुए मूल्यांकन में उत्कृष्ट कुल 31 मॉडल, प्रोजेक्ट का चयन राष्ट्रीय स्तर पर वार्षिक प्रदर्शनी के लिए किया गया। चयनितों को मुख्य अतिथि बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पार्थ सारथी सेन शर्मा ने मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इंस्पायर मानक राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से चयनित वंदना, पूजा और अनय द्विवेदी को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव मौजूद रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए इन 31 विद्यार्थियों के मॉडलों का हुआ चयन

साक्षी (इटावा), अमन अहमद (महाराजगंज), बबली (जालौन), दिव्यांश (औरैया), हिमांशु (इटावा), कृष्णा (जालौन), शिवम (उन्नाव), राधा देवी (सीतापुर), वेदांश सिंह (गौतमबुद्धनगर), ओजस पांडेय (गाजियाबाद), मान्या श्रीवास्तव (लखनऊ), कृष्णा कनौजिया (बाराबंकी), आलिया फातिमा (कानपुर नगर), राहुल कुमार (बुलंदशहर), शौर्य प्रताप विसेन (बलिया), आयुष कुमार (बांदा), मोनू (मेरठ), शौर्य द्विवेदी (बस्ती), अचिंत्य मिश्रा (मुजफ्फरनगर), आदित्य कुमार पांडेय (बलिया), विनय भूषण (प्रयागराज), सत्यम शाक्य (गाजीपुर), खुशी अग्रवाल (अलीगढ़), हेमंत कुशवाहा (अलीगढ़),शाश्वत मौर्य (चंदाैली), शोभित राज (लखनऊ), दक्षिणा सिंह (फर्रुखाबाद), सुधांशु (बिजनौर), शिवांश मिश्रा (वाराणसी), शुभ अग्रवाल (रामपुर) व अक्षित वर्मा (शामली)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed