{"_id":"4fbbcdae16d4cdafe8ea95ae604fc0c8","slug":"many-volvo-cancle-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचर हुई परिवहन निगम की वॉल्वो बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचर हुई परिवहन निगम की वॉल्वो बस सेवा
लखनऊ/नरेश शर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम की वॉल्वो संचालन व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। रविवार को जहां दस वॉल्वो का संचालन प्रभावित हुआ। वहीं सोमवार को सुबह लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली वॉल्वो को अचानक रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर निगम के प्रबंध निदेशक ने नाराजगी व्यक्त की है।
रविवार को लखनऊ से गोरखपुर की पूर्वाह्न 10, रात 10 एवं रात 11 बजे, लखनऊ से जयपुर शाम पांच बजे, राजस्थान परिवहन निगम की लखनऊ से जयपुर की स्लीपर रात 11 बजे, लखनऊ से आजमगढ़ की रात नौ बजे जाने वाली वॉल्वो का संचालन निरस्त हुआ।
विज्ञापन
बलिया से चलकर लखनऊ आने वाली वॉल्वो पांच किमी चलने के बाद खड़ी हो गई। इस वॉल्वो में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों का सफर अधर में फंस गया।
रविवार को ही इलाहाबाद से चलकर लखनऊ आने वाली दो वॉल्वो प्रतापगढ़ के पास खड़ी हो गई। एक वॉल्वो में ब्रेक डाउन तो दूसरी में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
सोमवार को भी लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली पूर्वाह्न 10 बजे वाली वॉल्वो को अचानक निरस्त कर दिया गया।
ताबड़तोड़ वॉल्वो के निरस्त होने से स्लीपर वॉल्वो से जयपुर जाने वाले यात्रियों ने बस अड्डे पर हंगामा कर नाराजगी व्यक्त की।
इस बाबत आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित ने बताया कि जयपुर में वॉल्वो के फंसे होने के कारण रविवार को उनका लखनऊ से संचालन नहीं हो सका। वहीं लखनऊ एवं गोरखपुर की वॉल्वो का चौरासी कोस परिक्रमा के चलते संचालन प्रभावित हुआ।