तेजस और महाकाल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के थमे पहिए, पांच घरेलू उड़ानें भी निरस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ-नई व दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस (82501/82502) को यात्रियों की संख्या में कमी के चलते 19 से 31 मार्च तक निरस्त कर दिया गया है। इस अवधि में जिन्होेंने टिकट बुक कराए हैं, उन्हें पूरा रिफंड किया जाएगा।
ये ट्रेनें भी रहेंगी कैंसिल
गोरखपुर से मैलानी जाने वाली 15009/15010 गोरखपुर मैलानी एक्सप्रेस 20 से 31 मार्च तथा 12530/12529 लखनऊ जंक्शन पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 20 से 31 मार्च तक निरस्त रहेगी।
उड़ानें निरस्त
कोरोना के चलते बुधवार को पांच घरेलू उड़ानें निरस्त कर दी गईं। वहीं, आठ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पहले से ही 31 मार्च तक कैंसिल हैं। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोएयर की जी8-208, सुबह 8.30 बजे दिल्ली से लखनऊ आने वाली जी8-2510, सुबह पौने 11 बजे लखनऊ से दिल्ली की गोएयर की जी8-212, दोपहर 3.50 बजे लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली जी8-559 और शाम 7.20 बजे लखनऊ से कोलकाता जाने वाली गोएयर की उड़ान जी8-163 को रद्द कर दिया गया।
यात्री को भेजा क्वारंटीन : अमौसी एयरपोर्ट पर ओमान से आने वाले यात्रियों के लिए क्वारंटीन बनाया गया है। बुधवार दोपहर सवा एक बजे ओमान एयरलाइन की फ्लाइट डब्ल्यूवाई-261 पहुंची। यह विमान मस्कट से लखनऊ पहुंचा था, जिसमें एक यात्री को कोरोना संदिग्ध होने की स्थिति में क्वारंटीन में रखा गया।