{"_id":"5cb6dedcbdec222dc9131c3b","slug":"many-trains-cancelled-till-2-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छुट्टियों में कहीं जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो एक नजर डालें इस खबर पर, निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टियों में कहीं जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो एक नजर डालें इस खबर पर, निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
Wed, 17 Apr 2019 04:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Apr 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
रेलवे यात्रियों को सिर्फ तारीखें दे रहा है। पहले कोहरे के नाम पर ट्रेनों को कैंसिल कर दिया। जबकि कोहरा पड़ा ही नहीं। फिर भी रेलवे इस समय को बढ़ाता रहा। अब जब 15 अप्रैल से ट्रेनों को चलाने की बारी आई तो रेलवे ने एक बार फिर से निरस्तीकरण 2 मई तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
इससे हजारों यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई है। दरअसल, रेलवे ने गत 12 दिसंबर से 15 फरवरी तक कोहरे के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी थीं। जिन्हें पहले 15 फरवरी से चलाने का एलान किया। तारीख नजदीक आते ही निरस्तीकरण 30 मार्च तक बढ़ा दिया। इसके बाद यह तारीख 15 अप्रैल कर दी गई। उधर उतरेठिया से श्रीराजनगर के बीच ट्रेनों का कैंसिलशेन भी किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
पहले होली खराब, अब गर्मियों की छुट्टियां
डेमो
वहीं कोहरे के नाम पर निरस्त चल रही ट्रेनें दो मई तक कैंसिल कर दी गई हैं। इससे हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रेलयात्री पशोपेश में हैं कि रिजर्वेशन कराएं या नहीं। पैसेंजर नेहा सिंह ने बताया कि यह तो हद है, पहले टिकट कराओ, फिर कैंसिल कराओ। पांच महीने से यही चल रहा है। अजीब हाल है रेलवे का।
रेलवे की गलतियों का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रेलवे ने ट्रेनों के निरस्त रहने की तारीख आगे बढ़ाकर पहले यात्रियों की होली खराब की। उनके सामने कन्फर्म टिकटों का संकट पैदा कर दिया। अब जब यात्री गर्मियों की छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे हैं तो उनका निरस्तीकरण बढ़ा दिया।
रेलवे की गलतियों का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रेलवे ने ट्रेनों के निरस्त रहने की तारीख आगे बढ़ाकर पहले यात्रियों की होली खराब की। उनके सामने कन्फर्म टिकटों का संकट पैदा कर दिया। अब जब यात्री गर्मियों की छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे हैं तो उनका निरस्तीकरण बढ़ा दिया।
विज्ञापन
यहां देखें, निरस्त ट्रेनें
डेमो
यहां देखें, आज नहीं चलेंगी ये ट्रेनें
डेमो
- फोटो : डेमो
25 से चलेगी जनता और पंजाब मेल
डेमो
पंजाब मेल व जनता एक्सप्रेस को 25 अप्रैल के बाद शुरू करने की योजना है। इससे यात्रियों को थोड़ी राहत जरूर मिल जाएगी। इसके साथ ही कुंभ, उपासना, अर्चना, वरुणा एक्सप्रेस, जनसाधारण व नौचंदी सरीखीं ट्रेनें शुरू होने के आसार जताए जा रहे हैं।