{"_id":"5de9e89a8ebc3e54f053e196","slug":"many-trains-cancelled-due-to-fog-from-16-december-to-31-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते 31 जनवरी तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, कई गाड़ियों के फेरे भी किए कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते 31 जनवरी तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, कई गाड़ियों के फेरे भी किए कम
Fri, 06 Dec 2019 03:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Dec 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के चलते उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से 16 दिसम्बर से 31 जनवरी तक कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। ये ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर निरस्त रहेंगी, वहीं कई गाड़ियों के फेरे भी कम किए गए हैं।
विज्ञापन
सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 16 दिसम्बर से 31 जनवरी के बीच प्रयाग-ऊंचाहार एक्सप्रेस, अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस, अंबाला-बरौनी हरिहरनाथ एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, बरेली-प्रयाग पैसेंजर, फैजाबाद-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, मऊ-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट, डबल डेकर एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां निरस्त रहेंगी
विज्ञापन
वाराणसी लखनऊ एक्सप्रेस को आंशिक रूप से किया निरस्त
प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं, गरीबरथ, कैफियत, संपर्कक्रांति, सत्याग्रह, अमृतसर दरभंगा जैसी ट्रेनों के फेरों में कमी की गई है। पटना कोटा एक्सप्रेस को बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा तो वाराणसी लखनऊ एक्सप्रेस को आंशिक रूप से निरस्त किया जाएगा।