{"_id":"5d7759968ebc3e93a953186b","slug":"many-trains-cancelled-because-of-maintenance-on-tundala-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोमती सहित कई ट्रेनें 20 अक्टूबर तक के लिए निरस्त, एक्स्ट्रा बसें चलाने की तैयारी में परिवहन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती सहित कई ट्रेनें 20 अक्टूबर तक के लिए निरस्त, एक्स्ट्रा बसें चलाने की तैयारी में परिवहन विभाग
Tue, 10 Sep 2019 01:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
टुंडला रेलवे स्टेशन मेंटेनेंस के चलते गोमती सहित कई ट्रेनों को 20 अक्तूबर तक निरस्त कर दिया गया है। इससे सोमवार को दिल्ली व आगरा जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्हें बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
दरअसल, टुंडला स्टेशन पर मंगलवार से नॉन इंटरलॉकिंग शुरू की जाएगी, जिससे गोमती एक्सप्रेस व आगरा इंटरसिटी को निरस्त किया गया है। ऐसे में चारबाग रेलवे स्टेशन से सुबह दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन
वहीं जंक्शन से आगरा इंटरसिटी का सफर करने वाले यात्री भी परेशान हुए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चारबाग स्टेशन और लखनऊ जंक्शन पूछताछ केंद्र पर कानपुर जाने वाले यात्रियों की भीड़ जुटी रही। 42 दिनों तक यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
बसों का सहारा ले रहे हैं यात्री
ट्रेनों के कैंसिल होने के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने कैसरबाग और कानपुर, इटावा, आगरा व अलीगढ़ के पैसेंजरों ने चारबाग बस अड्डे से बसों का सहारा लिया। वहीं अतिरिक्त भीड़ के चलते परिवहन विभाग भी एक्स्ट्रा बसों को चलाने की तैयारी कर रहा है।