{"_id":"67bb8a157549185fc6024e41","slug":"many-students-were-deprived-of-tablets-mapping-will-be-done-lucknow-news-c-13-lko1070-1089485-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टैबलेट से वंचित रह गए कई विद्यार्थी, होगी मैपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टैबलेट से वंचित रह गए कई विद्यार्थी, होगी मैपिंग
विज्ञापन
लखनऊ। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत डाटा अपलोड न होने से पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन का लाभ नहीं मिल सका है। इस पर विद्यार्थियों ने प्राविधिक शिक्षा विभाग से शिकायत की है, जिसके बाद विभाग ने संबंधित नोडल अधिकारी को मैपिंग कराने के निर्देश दिया है।
योजना के तहत प्रत्येक संस्थान में टैबलेट और स्मार्टफोन दिया जा रहा है। बीते महीने राजकीय और अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थानों में युवाओं को इस योजना का का लाभ मिला, लेकिन 50 से अधिक विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनका डाटा अपलोड न होने से वह योजना से वंचित रह गए।
प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव अजीत कुमार मिश्र ने बताया कि डिजीशक्ति पोर्टल पर इस संबंध में शिकायतें आ रहीं हैं। संबंधित नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है। संस्थान में जिन विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन नहीं मिला है, उनकी मैपिंग कर योजना का लाभ दिया जाए। ऐसा न होने पर संबंधित नोडल अधिकारी पर कार्रवाई होगी।