फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many special trains including Kisan Express will remain affected by the Kisan movement

किसान आंदोलन से किसान एक्सप्रेस समेत कई स्पेशल ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Mon, 12 Oct 2020 10:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Oct 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Many special trains including Kisan Express will remain affected by the Kisan movement
train - फोटो : amar ujala
किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों का संचालन एक बार फिर पटरी से उतर गया है। किसानों ने अब दो दिन और आंदोलन को बढ़ा दिया है। ऐसे में कई ट्रेनें जहां रद्द रहेंगी, वहीं कई अंबाला में शॉर्ट टर्मिनेट होंगी। इस दौरान किसान एक्सप्रेस समेत कई स्पेशल ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 12 अक्तूबर तक धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली किसान स्पेशल ट्रेन (03307) अंबाला तक ही चलेगी। वहीं, वापसी में फिरोजपुर धनबाद किसान स्पेशल ट्रेन (03308) 14 तक अंबाला से ही चलाई जाएगी। इसी क्रम में मंगलवार को जयनगर से अमृतसर जाने वाली सरयू यमुना स्पेशल ट्रेन (04649) अंबाला में टर्मिनेट कर दी जाएगी। अमृतसर से जयनगर जाने वाली सरयू यमुना स्पेशल ट्रेन (04650) बुधवार को अंबाला से ही चलाई जाएगी। शहीद स्पेशल ट्रेन (04673) अंबाला में रद्द कर दी जाएगी। वापसी में मंगलवार को अमृतसर से जयनगर जाने वाली शहीद स्पेशल ट्रेन (04674) अंबाला से ही रवाना की जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे ही मंगलवार को कोलकाता से अमृतसर जाने वाली दुर्गियाना स्पेशल ट्रेन (02357) अंबाला में रद्द हो जाएगी, वहीं बृहस्पतिवार को अमृतसर से कोलकाता जाने वाली दुर्गियाना स्पेशल ट्रेन (02358) अंबाला से चलाई जाएगी। ट्रेनें अंबाला से अमृतसर के बीच निरस्त रहेंगी। इसके अतिरिक्त मंगलवार तक डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम स्पेशल ट्रेन (05909) बदले हुए रूट रोहतक, भिवानी, हिसार, हनुमानगढ़ होकर जाएगी। बुधवार तक लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम में स्पेशल ट्रेन (05910) को भी बदले मार्ग से ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed