फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many SP and BSP leaders join BJP in Lucknow.

Loksabha Election 2024: बसपा-सपा के कई नेता बने भाजपाई, अंटू आए पर शामिल नहीं हो पाए

Sat, 16 Mar 2024 12:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 16 Mar 2024 12:31 AM IST
सार

पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा ने कहा कि वह सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष से मिलने आए थे। वहीं, सपा व बसपा के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली।

विज्ञापन
Many SP and BSP leaders join BJP in Lucknow.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो पूर्व राज्यमंत्रियों समेत बसपा और सपा के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बसपा सरकार के पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा अंटू भी कार्यक्रम में शामिल हुए, लेकिन वह सदस्यता नहीं ले सके। सूत्रों के मुताबिक एक मामले में संलिप्तता का आरोप होने की वजह से हाईकमान से उनके नाम पर हरी झंडी नहीं मिली।

विज्ञापन


पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष बसपा सरकार में राज्य मंत्री रहे अच्छेलाल निषाद (बांदा), बसपा सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व विधायक सिद्ध गोपाल साहू (महोबा), सपा के पूर्व एमएलसी एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह (झांसी), पूर्व बसपा विधायक मधुसूधन शर्मा (आगरा), उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ से पूर्व शिक्षक क्षेत्र एमएलसी प्रत्याशी महेन्द्र नाथ राय (लखनऊ), पूर्व बसपा विधायक डाॅ. हाफिज इरशाद (आजमगढ़), सपा के पूर्व विधायक जितेन्द्र वर्मा (आगरा) के अलावा लखनऊ में बसपा के पूर्व प्रत्याशी आशीष कुमार सिन्हा व जगदत्त कोरी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री अनंत कुमार अंटू ने कहा कि मैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलने आया था। उनसे कुछ अहम विषय पर बात करनी थी। उस वक्त सदस्यता ग्रहण समारोह भी चल रहा था। मैं प्रदेश अध्यक्ष से बात करके वापस चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed