फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many posts are vacant in Uttar Pradesh government

बम्पर भर्ती के लिए सरकार जुटा रही नौकरियों का ब्योरा, देखिए कहां कितने पद खाली

Sat, 12 Aug 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Many posts are vacant in Uttar Pradesh government
job - फोटो : सोशल मीड‌िया

युवाओं को आने वाले दिनों में नौकरियों के बड़े मौके मिलने वाले हैं। प्रदेश सरकार ने रिक्तियों का जो प्रारंभिक ब्यौरा जुटाया है, उसमें 60 हजार से अधिक पद खाली होने की बात सामने आई है। यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव राजीव कुमार ने पिछले दिनों शासन के सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों से रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा था। रिक्तियों की सूचना राज्य लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को उपलब्ध कराने हैं।
विज्ञापन


2017-18 की रिक्तियों का ब्यौरा इस महीने के अंत तक दिया जाना है। रिक्तियों की जानकारी विभागों से आयोगों के साथ-साथ शासन के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को भी देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि नियुक्ति विभाग को रिक्तियों की अब तक जानकारी मिली है, उसके मुताबिक करीब 60 हजार रिक्तियों की बात सामने आई है। 31 अगस्त तक यह संख्या और बढ़ सकती है।

रिक्तियों की पूरी सूचना आने के बाद राज्य लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन अपने-अपने दायरे वाले संवर्गों की नियुक्तियों की कार्यवाही शुरू कर सकेगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के लिए नए चेयरमैन के चयन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

पुलिस व शिक्षा विभाग की रिक्तियां अलग

बताया जा रहा है कि इसमें शिक्षा विभाग व पुलिस महकमे की रिक्तियां शामिल नहीं हैं। पुलिस विभाग में एक लाख से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं और शिक्षा विभाग में रिक्तियों की जानकारी अलग से जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed