{"_id":"6d180c7ce99015c3542c966c02b0220b","slug":"many-officers-has-got-new-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब चल रहे थे वेटिंग में, अब मिल गया ठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब चल रहे थे वेटिंग में, अब मिल गया ठौर
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 14 Sep 2013 08:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने शुक्रवार को सात आईएएस अफसरों की नई तैनाती की है। इनमें से पांच वेटिंग में चल रहे थे जबकि दो के विभाग बदले गए हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगे के बाद सहारनपुर के मंडलायुक्त पद से हटाकर वेटिंग में रखे गए सुधीर कुमार श्रीवास्तव को ग्राम्य विकास विभाग का सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पद से हटने के बाद वेटिंग में चल रहे संजीव दुबे को प्रमुख सचिव होमगार्ड बनाया गया है।
प्रतीक्षारत चल रहीं मनीषा त्रिघाटिया को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, शीतल वर्मा को अपर निदेशक उ.प्र. प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी तथा पिंकी जोवेल को विशेष सचिव एवं निदेशक मत्स्य तथा मत्स्य विकास निगम के एमडी के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
लेखपालों के भ्रष्टाचार पर नियंत्रण कर पाने पर कुछ दिन पहले उन्हें लखीमपुर के डीएम पद से हटाकर वेटिंग में डाल दिया गया था।
इसके अलावा ग्राम्य विकास विभाग के सचिव राकेश कुमार ओझा को इसी पद पर श्रम विभाग में स्थानांतरित किया गया है। निदेशक समाज कल्याण भूपेंद्र एस चौधरी की तैनाती आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग में विशेष सचिव के पद पर की गई है।