{"_id":"6572f24aeb83ce75820e9883","slug":"many-leaders-join-congress-in-uttar-pradesh-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Congress: कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व बसपा नेता, शाहनवाज खान बने अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Congress: कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व बसपा नेता, शाहनवाज खान बने अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष
Fri, 08 Dec 2023 04:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Dec 2023 04:09 PM IST
सार
यूपी में अन्य पार्टियों से नेताओं का कांग्रेस में आना जारी है। शुक्रवार को बसपा के हरदोई से प्रत्याशी रहे शोभित पाठक अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्व सांसद स्व. सुरेन्द्र पाल पाठक के पुत्र व बहुजन समाज पार्टी के नेता शोभित पाठक व गोरखपुर से अजवर अहमद, संतोष कुमार, शाहिल खां, सद्दाम हुसैन अंसारी, राम ननक सिंह ने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, कांग्रेस कमेटी हरदोई के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह, शिव भगवान, युवा कांग्रेस कमेटी हरदोई के जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव आदि उपस्थित थे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में शाहनवाज खान को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया।