{"_id":"64780db3e8d3692ace05ac1b","slug":"many-ips-officers-transferred-in-uttar-pradesh-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS Transfer : कानपुर व सहारनपुर के मंडलायुक्त सहित आठ आईएएस के तबादले, प्रशांत त्रिवेदी हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Transfer : कानपुर व सहारनपुर के मंडलायुक्त सहित आठ आईएएस के तबादले, प्रशांत त्रिवेदी हटाए गए
Thu, 01 Jun 2023 08:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 01 Jun 2023 08:42 PM IST
सार
कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर को हटाकर शासन में सचिव कृषि के पद पर तैनाती दी गई है। सहारनपुर के मंडलायुक्त लोकेश एम. को कानपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर प्रतीक्षारत रहे डा. हृषिकेश भास्कर यशोद को सहारनपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश सरकार ने आयुष कालेजों में हुए फर्जी दाखिले और घूसखोरी के आरोपों की जांच सीबीआई से कराए जाने के आदेश के बाद अपर मुख्य सचिव वित्त प्रशांत त्रिवेदी को हटा दिया है। कानपुर और सहारनपुर के मंडलायुक्त सहित आठ आईएएस अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं। प्रतीक्षारत कई अफसर भी नई तैनाती पाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने गत दिवस आयुष कालेजों में हुए फर्जी दाखिले व घूसखोरी की सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिया था। इस मामले में प्रशांत त्रिवेदी पर आयुष विभाग के अपर मुख्य सचिव रहने के दौरान 25 लाख रुपये लेने के आरोप लगाए गए हैं। त्रिवेदी इसी महीने लंबी प्रशासनिक सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सरकार ने उन्हें वित्त आयुक्त व अपर मुख्य सचिव वित्त जैसे अहम पद से हटाकर यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष पद पर तैनात कर दिया है। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को सरकार ने वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
विज्ञापन
लंबे समय से कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर को हटाकर शासन में सचिव कृषि के पद पर तैनाती दी गई है। सहारनपुर के मंडलायुक्त लोकेश एम. को कानपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर प्रतीक्षारत रहे डा. हृषिकेश भास्कर यशोद को सहारनपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन